फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman, her husband and others accused of embezzling Rs 25 lakh on the pretext of marriage

Bhiwani News: शादी का झांसा देकर महिला, उसके पति और अन्य पर लगाया 25 लाख हड़पने का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman, her husband and others accused of embezzling Rs 25 lakh on the pretext of marriage
भिवानी। शादी कराने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। गांव मित्ताथल निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में प्रवीण ने बताया कि एक महिला उसके पति व साले ने आपस में मिलीभगत करके उसको शादी का झूठा झांसा देकर फंसाया है। महिला व उसके पति ने उसे अपने घर पर जरूरी काम कहकर बुलाया। जब वो महिला व उसके के घर गया तो उन्होंने कहा कि वो उसकी शादी एक लड़की से करवा देगी। इसके बाद महिला व उसका पति किसी तांत्रिक के पास जाने की बातें कहकर घर से निकल गए। इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने उनको शाम को उनके घर आने को कहा।
विज्ञापन

प्रवीण ने महिला व उसके पति की बातों पर विश्वास कर लिया तथा शाम को फिर उनके घर चला गया। महिला और उसके पति ने प्रवीण को एक गिलास दूध पिला दिया। इसमें उसने कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। इससे प्रवीण के सिर में चक्कर आ गया और वह अपनी सोचने समझने की शक्ति खो बैठा। इस घटना के बाद महिला व उसका पति प्रवीण को उसकी शादी करवाने का झांसा देकर अपने घर बुलाने लगे और मोबाइल फोन पर विभिन्न लड़कियों को अपनी जानकारी में होना बताकर उनकी फोटो दिखाकर शादी करवाने बारे कहने लगे। प्रवीण से शादी करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि जब वो महिला, उसके पति व साले के पास जाकर अपने रुपए मांगता है तो वो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर उसे जेल में बंद करवाने व जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शादी के नाम से ठगे लाखों रुपए वापस दिलवाए जाने व महिला, उसके पति व साले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed