{"_id":"689799d474d0d6785d0200f7","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-pickup-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138021-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
Sun, 10 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। भिवानी मार्ग पर गोयल पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में रिवासा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी चाची बाला देवी उनके साथ गांव रिवासा में रहती थीं लेकिन पिछले करीब दो महीने से अपने घर प्रेम नगर, हांसी में रह रही थीं। 9 अगस्त को वह गांव रिवासा आ रही थीं और गोयल पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तोशाम की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही से आती एक पिकअप ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। गंभीर अवस्था में बाला देवी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281, 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से भाई-बहन घायल
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर गांव लोहानी के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक से जा रहे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप नामक युवक अपनी बहन गीता को बाइक पर बैठाकर लोहानी की ओर आ रहा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।राहगीरों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।