{"_id":"67744f4a71845d45260063f7","slug":"woman-died-in-incident-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127907-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ठोकर लगने से घायल 40 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ठोकर लगने से घायल 40 वर्षीय महिला की मौत
Wed, 01 Jan 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
ठोकर लगने से घायल 40 वर्षीय महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में बवानीखेड़ा से अपनी बेटी के घर जा रही 40 साल की महिला ठोकर लगने से गिरकर घायल हो गई। दो अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस को दिए गए लिखित बयान में बवानीखेड़ा के वार्ड 13 निवासी दयाचंद ने बताया कि उनकी पत्नी ज्ञानो देवी सोमवार शाम बलियाली में बेटी के ससुराल जा रही थी। ऑटो से उतरकर घर की ओर जाते समय उनकी ठोकर लग गई। इस कारण गिरने पर ज्ञानो को गंभीर चोटें लगी। परिजन उन्हें कस्बे के नागरिक अस्पताल में लाए।
वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान ज्ञानो ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।