फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman commited suicide in Bhiwani district's village asalwas marheta

प्रेम विवाह करने वाली महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
woman commited suicide in Bhiwani district's village asalwas marheta
गांव आसलवास में हुई महिला की मौत मामले में अस्पताल पहुंची जूई थाना पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। करीब सात माह पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने गांव आसलवास मरहेटा गांव में घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पति ने भी करीब एक माह पहले फंदे से लटकर अपनी जान दी थी। परिजनों ने मामले की सूचना जूई कलां पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई। महिला को फंदे से नीचे उतार नागरिक अस्पताल लाई। मृतका के मायके वालों ने सास व जेठ पर पति की मौत के बाद परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गांव आसलवास मरहेटा निवासी 19 वर्षीय मनीषा ने सोमवार को अपने घर के अंदर ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के पिता धर्मबीर ने बताया कि उसकी बेटी ने 16 जनवरी 2021 को सांतरोली हाल बाढड़ा निवासी जयदीप के साथ प्रेम विवाह किया था। बेटी की मर्जी के आगे परिजनों ने भी घुटने टेक दिए और फिर दोनों की गांव में 20 जून को हिंदू रीति रिवाज से शादी करा दी थी, लेकिन उसकी बेटी को 29 जून को ससुराल से निकाल दिया। जिसके बाद उसका दामाद और बेटी दो दिन तक जयपुर में रहे और फिर इसके बाद हिसार में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। गत 11 जुलाई को उसके दामाद जयदीप ने हिसार में ही फंदे से लटकर अपनी जान दे दी, जिसके बाद लड़के के परिजनों ने उन पर ही झूठा आरोप लगा दिया था। इस मामले में लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पति की मौत के बाद बेटी को परिजन अपने घर आसलवास मरहेटा लेकर आ गए थे। लड़की के परिजनों ने बताया कि जयदीप की मौत मामले को लेकर दो बार परिजन हिसार डीएसपी से भी मिल चुके थे, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद मनीषा काफी परेशान रहने लगी और अपनी सास व जेठ की धमकी से भी आहत थी। सोमवार को मनीषा ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो मामले की सूचना जूई कलां पुलिस थाने में दी गई। जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ सतपाल व फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। महिला को फंदे से नीचे उतार उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ सतपाल ने मंगलवार सुबह मृतका का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ सतपाल ने बताया कि मृतका के पिता धर्मबीर का बयान दर्ज कर पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed