{"_id":"60d774738ebc3e32351b9486","slug":"woman-commited-suicide-in-bawnikhera-bhiwani-bhiwani-news-rtk6148406150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव बलियाली में दहेज प्रताड़ना से आहत होकर एक महिला ने फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर उसके पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव काहनौर निवासी मोहित ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन ममता की शादी गांव बलियाली निवासी जगदीश के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद उसके बहन के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मामले की सूचना मिलने पर पंचायत के माध्यम से उनका समझौता भी करवाया गया। बावजूद इसके उसके ससुराल पक्ष के लोग नहीं सुधरे। शनिवार शाम उसकी बहन ममता ने खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना उसके जीजा जगदीश ने फोन के माध्यम से दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। महिला के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया गया। परिजनों का आरोप है कि दो-तीन दिन पहले ही उसकी बहन के साथ मारपीट की गई थी। ममता दो बेटों की मां थी, जिसमें एक बेटा पांच साल और दूसरा बेटा डेढ़ साल का है।
विज्ञापन
भाई के बयान पर केस दर्ज
गांव बलियाली में एक महिला ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक महिला के भाई मोहित के बयान पर उसके पति जगदीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
- रविंद्र कुमार, प्रभारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।