फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman cheated of Rs 27 thousand on the pretext of getting work in the company

Bhiwani News: कंपनी में काम दिलाने के बहाने महिला से 27 हजार रुपये की ठगी

Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 27 thousand on the pretext of getting work in the company
बवानीखेड़ा। साइबर ठग हर रोज तरह-तरह के नए हथकंडे अपनाकर लोगों को इंटरनेट व साइबर अपराध की जानकारी नहीं होने का फायदा उठा ठगी का शिकार बना रहे हैं। थाना क्षेत्र के गांव पुर से ऐसा ही एक साइबर अपराध का मामला सामने आया। जहां साइबर ठगों ने एक युवती को जानी-मानी कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर 27 हजार रुपये की ठगी कर दी।
विज्ञापन

गांव पुर निवासी नेहा ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई करती है। फरवरी महीने की नौ तारीख को उसके पास एक फोन कॉल आई और फोन करने वाले शख्स ने युवती को जानी-मानी नटराज कंपनी में काम करने का ऑफर दिया। युवती ने फोन करने वाले व्यक्ति की बातों का विश्वास कर लिया। इसके बाद साइबर ठग ने युवती से कंपनी के चार्जेज और सामना भेजने की एवज में 27,357 रुपये अपने फोन नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए ।
विज्ञापन


युवती ने काफी समय ठग के कहे अनुसार कंपनी से सामान आने का इंतजार किया। लेकिन उसे कुछ सामान प्राप्त नहीं हुआ। वहीं युवती का कहना है कि इसके बाद भी ठग उससे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। युवती को अपने साथ ठगी का पता चलने पर पुलिस को शिकायत दी है। थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ धारा 419 व 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पुर की ही एक अन्य महिला भी हुई साइबर ठगों का शिकार

गांव पुर निवासी एक अन्य महिला को भी साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। जहां ठगों ने महिला के पास फ्रॉड फोन कॉल करके उसके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए। ठगों की शिकार महिला सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को महिला का जानकार बताते हुए महिला को अपनी बातों में उलझा उसके मोबाइल के ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर एप के जरिए सात बार ट्रांजेक्शन कर 35 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने अपने साथ हुईं ठगी की शिकायत एसपी भिवानी को सौंपी। जिस पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed