फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman accuses in-laws of forced abortion twice

महिला ने लगाए ससुराल पक्ष पर दो बार जबरन गर्भपात कराने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of forced abortion twice
एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दो बार जबरन गर्भपात कराए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में तोशाम बाईपास क्षेत्र वासी एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 20 दिसंबर 2010 को चरखी दादरी जिले के गांव कासनी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो उसके पति व ससुराल वालों ने उसे जबरन प्रतिबंधित दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद दूसरी बार गर्भवती होने पर भी ससुराल वालों ने उसे फिर से दवा खिलाकर जबरन गर्भपात कराया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसके पति के उसकी देवरानी के साथ भी अवैध संबंध हैं। पीड़ित महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एसपी को शिकायत दी। सिटी पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed