फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman accuses in-laws of assault

महिला ने लगाए ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of assault
कैरू। गांव लेघां की महिला ने अपने देवर, जेठ व बहन पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की रात के समय उसके साथ मारपीट की और आभूषण व पैसे चुरा ले गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत डायल 112 पर की। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। चोट लगने से पीड़ित महिला को सुबह उपचार के लिए कैरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया था। मरहम पट्टी करके वापस भेज दिया। लेघां निवासी उर्मिला का कहना है कि उसका पति भारतीय सेना में हवलदार है। वह अपने पति के साथ ही रहती है, लेकिन जब कभी गांव में आती है तो उसके जेठ, बहन व देवर मारपीट करते हैं। उनका कहना है कि उसने लगभग तीन वर्ष पहले एक प्लाट लिया था। जिसके कागजात पति के नाम हैं। कोरोना काल में उसके पति सेना में गए हुए थे। पीछे से उनके प्लाट में मकान बना लिया। इसी बात को लेकर उनका झगड़ा चल रहा है। उर्मिला व उसकी बहन की शादी सगे भाइयों के साथ की हुई है। उसके दो बेटे है। उसके पति ने भारतीय सेना से स्थानीय प्रशासन के पास फोन पर सूचना दी। महिला के साथ पिछले दो वर्ष से झगड़ा चल रहा है। उसको जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। वह झगड़े से बचने के लिए अपने पति के पास चली गई। जब वापस गांव आई तो फिर से मारपीट करना शुरू दिया। इस संबंध में महिला ने पुलिस अधीक्षक व सीएम विंडो पर शिकायत दी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed