फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman accused of embezzling money by taking loan arrested

Bhiwani News: लोन करवाकर रुपयों का गबन करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of embezzling money by taking loan arrested
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ज्यादा लोन करवाकर उसे वापस भरने के नाम पर लाखों रुपये का गबन करने के मामले में एक प्राइवेट लोन एजेंट को सिरसा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की आरोपी महिला की पहचान रितु निवासी शाहपुर बेगू, सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नरेंद्र निवासी भिवानी ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को प्राइवेट एजेंट बताकर लोन करवाने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी को लोन करवाने के लिए उनके दस्तावेज दिए गए थे। लोन एजेंट ने उनका 10 लाख के बजाय 15 लाख रुपये का लोन करवा दिया था।
विज्ञापन

ज्यादा लोन करवाने के मामले में पूछने पर आरोपी ने बताया था कि उनका बाकी के रुपए बैंक में वापस जमा करवा दिए जाएंगे इस पर आरोपी ने शिकायतकर्ता से 3,71,000 रुपये का चेक लिया था। लेकिन आरोपी के द्वारा यह राशि उनके लोन अकाउंट में ना डालकर किसी अन्य महिला के खाते में डाल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम भिवानी की महिला मुख्य सिपाही सोनिया ने ज्यादा लोन करवाकर उसे वापस भरने के नाम पर लाखों रुपये का गबन करने के मामले में एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed