{"_id":"67a9042ddd3ba78b8d0338c9","slug":"woman-accused-of-cheating-in-the-name-of-marriage-arrested-bhiwani-news-c-21-hsr1034-562612-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शादी के नाम पर ठगी करने आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शादी के नाम पर ठगी करने आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। हिसार के गांव बास खुर्द के एक युवक से शादी के नाम पर दो लाख रुपये और जेवरात ठगने की आरोपी महिला भिवानी जिले के गांव बुद्धशैली निवासी सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस ने पीड़ित संदीप की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ पैसे व जेवरात ठगने का केस दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार बास खुर्द निवासी संदीप के भांजे साहिल का दोस्त सचिन रिश्ते करवाने का काम करता है। सचिन ने साहिल से उसके मामा संदीप का रिश्ता करवाने की बात कही थी।
उसके बाद अप्रैल 2024 में सचिन ने एक लड़की की फोटो साहिल के पास भेजी और संदीप के साथ इसका रिश्ता करवाने की बात कही। उसके बाद दिल्ली बाईपास पर एक होटल में मिलना तय हुआ। सचिन ने बताया कि सुनीता तलाकशुदा है। 10 मई को सचिन व दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी हो गई।
विज्ञापन
विदाई से पहले सचिन ने रुपये, एक सोने की अंगूठी व आभूषणों की मांग की। सुनीता ने भी कहा कि जब तक 2 लाख रुपये और सोने के आभूषण सचिन को नहीं दिए तो मैं आपके साथ नही जाउंगी। सभी रिश्तेदारों के सामने बेइज्जती के डर से संदीप ने 1,65,000 रुपये सचिन और 35,000 रुपये सुनीता को दे दिए थे। उसके बाद वे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
उसके बाद संदीप सुनीता के पहले पति से मिला तो उसने बताया कि उसका एक बेटा है और सुनीता ने उससे तलाक भी नहीं लिया है। बास थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर सचिन, सुनीता, सुनीता के भाई अमित व दिनेश, पिता महावीर, मां होशियारी, बहन मधु के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।प