फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wo years imprisonment for beating doctor wife

डॉक्टर पत्नी से मारपीट करने के दोषी को दो साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
wo years imprisonment for beating doctor wife
भिवानी। डॉक्टर पत्नी से मारपीट करने के दोषी पति को न्यायालय ने दो साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने पर अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित डॉक्टर ने पति के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी थी, जिस पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ था।
पुलिस को दी शिकायत में भोजावाली देवी मंदिर नया बाजार निवासी 30 वर्षीय ईशा शर्मा ने बताया था कि वह बीएएमएस डॉक्टर है और शहर के एक निजी अस्पताल में बतौर चिकित्सक कार्य कर रही है। उसे पांच साल की एक बेटी भी है। उसने बताया कि उसकी शादी सात मार्च 2010 को भोजावाली देवी मंदिर नया बाजार निवासी हिमांशु के साथ हुुई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि पति उसके साथ मारपीट करता और रुपयों की मांग करता था। नौ सितंबर 2016 को उसके पति ने उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की और उसे गंभीर चोटें पहुुंचाईं। रातभर उसे घर में ही बंधक बनाए रखा। उसने अपनी बहन से बात की और फिर उसके परिजनों को बुलाया। ईशा शर्मा ने अपने पति हिमांशु व उसके ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जिस पर 10 सितंबर को सिविल लाइन पुलिस थाने में मारपीट व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। ईशा शर्मा के पिता विजय कुमार शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता सूरत सिंह के माध्यम से केस की पैरवी की और इसी मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट धर्मपाल की कोर्ट ने दोषी हिमांशु को आईपीसी की धारा 323 में एक साल व आईपीसी की धारा 342 में एक साल की सजा और दोनों में पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना राशि न भरने पर अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान किया गया है। अधिवक्ता सूरत सिंह ने बताया कि न्यायालय ने हिमांशु को दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोप मुक्त कर दिया, लेकिन उसे घरेलू हिंसा का दोषी पाया, इसी में उसे सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed