फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   without ppe kit, health worker, corona test

बिना पीपीई किट पहने हो रहे जिला सामान्य अस्पताल में कोरोना टेस्ट

Tue, 22 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
without ppe kit, health worker, corona test
सामान्य अस्पताल में जांच के लिए आए मरीजों का बगैर पीपीई किट पहने सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संव? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी बगैर पीपीई किट पहने ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल ले रहे थे। ऐसे में वो खुद के साथ-साथ कोरोना की जांच करवाने आने वाले मरीजों की भी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में कक्ष नंबर 27 में कोरोना आशंकित व्यक्ति की जांच की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने अलग से स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर कोरोना की जांच करते समय स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टेस्ट करते समय मास्क, ग्लब्स, पीपीई किट पहनने की हिदायतें दी है। स्वास्थ्य विभाग नागरिकों को मास्क प्रयोग न करने पर जुर्माना वसूल कर रहा है। अब खुद स्वास्थ्य विभाग ही लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन

पहले ही नौ लैब तकनीशियन आ चुके हैं कोरोना संक्रमित
जिला सामान्य अस्पताल और किशनलाल जालान राजकीय नेत्र अस्पताल में नौ लैब तकनीशियन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस कारण रक्त नमूनों की जांच का काम भी प्रभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अब संक्रमित कर्मचारियों की जगह दूसरे लैब तकनीशियनों की व्यवस्था की गई है। अब कोरोना जांच के दौरान खुद लैब तकनीशियन ही लापरवाही बरत रहे है तो संक्रमण का खतरा बढ़ना सामान्य सी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
कोरोना जांच के दौरान पीपीई किट सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करना अनिवार्य है। अस्पताल में किसी स्वास्थ्यकर्मी द्वारा बगैर पीपीई किट के कोरोना टेस्ट का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed