फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   With the change in weather, the number of patients suffering from dry cough is increasing

Bhiwani News: मौसम में बदलाव के साथ ही सूखी खांसी के बढ़ रहे मरीज

Wed, 26 Feb 2025 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
With the change in weather, the number of patients suffering from dry cough is increasing
नागरिक अस्पताल की ओपीडी। 
भिवानी। मौसम में बदलाव के साथ ही सूखी खांसी लोगों को परेशान कर रही है। सूखी खांसी के कारण लोगों के गले में दर्द व खुजली के साथ ही संक्रमण की समस्या भी बन रही है। इसके अलावा आवाज में बदलाव के साथ ही सांस लेने में भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मरीज सूखी खांसी से परेशान हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक भी खांसी से बचाव के तरीके व सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सूखी खांसी होने के बाद मरीजों को पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। गर्म तरल पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। वहीं गले में दर्द होने पर गर्म पानी में नमक मिला कर गरारे करें। इसके अलावा अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श कर समय से दवा लेकर समय से निदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखी खांसी के कारण

- वायरल संक्रमण।
- सामान्य सर्दी या फ्लू।
- धूल के कणों से एलर्जी।

- धुआं व प्रदूषण से।

- सांस व दमा के कारण।
सूखी खांसी के लक्षण
- गले में संक्रमण होना।
-आवाज में बदलाव होना।
- गले में जलन व खुजली होना ।
सूखी खांसी से बचाव

- पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं।
- गर्म तरल पेय पदार्थों का सेवन करें।

- गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर गरारे करें।

सूखी खांसी को दवा से ठीक किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही विशेष रूप से मरीजों को भी मौसम में बदलाव को देखते हुए परहेज रखने की जरूरत है।
- डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशिएन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article