फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wife woke up after hearing the sound of gunshot and saw her husband's bloody body lying there.

Bhiwani News: गोली चलने की आवाज सुनकर टूटी पत्नी की नींद, देखा तो पति का लहूलुहान शव पड़ा था

Sun, 07 Jul 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wife woke up after hearing the sound of gunshot and saw her husband's bloody body lying there.
तोशाम। गांव ईशरवाल में शुक्रवार रात 36 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात किसने और क्यों अंजाम दी, इसका शनिवार शाम तक पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेखा ने बताया कि उसकी शादी सुरेंद्र के साथ 2010 में हुई थी। उनके एक लड़का व एक लड़की है। बीती रात पति सुरेंद्र व एक पड़ोसी घर की बैठक में बैठकर शराब पी रहे थे। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे रेखा ने अपने पति को खाना खाने के लिए कहा। इसी बीच सुरेंद्र फोन पर बातें करने लगा। रेखा ने बताया कि इसके बाद उसको नींद आ गई। करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी नींद टूटी। वह दौड़कर बाहर आई तो देखा कि उसका पति का खून से लथपथपड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने चीखती हुए अपनी सास को बुलाया। तत्काल किराए की गाड़ी कर सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। रेखा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed