फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   While talking about elections, we forgot to eat and drink.

चुनावी चौपाल: गाम कै माणस ठौले गैल बैठ कर चुनावां की बात करणै में खाणा-पीणा भी भूलगे

Mon, 30 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
While talking about elections, we forgot to eat and drink.
कैरू। गाम कै माणस ठौले गैल बैठ कर चुनावां की बात करणै में खाणा-पीणा भी भूलगे। चुनाव का चाव इतना बढ़ गया इतना तौ ब्याह-शादी का भी कोनी हौवे। यो देखण नै मिल्या सै खासकर हरियाणा के माणसां मैं। ईसे लोग गांव देवराला में जो ठौले बनाकर और होक्के की गुड़गुड़ पर विकास का जिकरा चला रै सै।
विज्ञापन

ग्रामीण चुनाव पर घंटों तक चर्चा कर रहे हैं। गांव देवराला के ग्रामीण चाहते हैं कि पार्टी कोई भी जीते पर गांव की समस्या खत्म होनी चाहिए। चुनाव के समय नेता जो वायदे करते हैं उन्हें पूरा करें। चर्चा में यह बात सामने आई कि नेता चुनाव के समय तो खूब वादे करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं।
विज्ञापन

देवराला करीब 721 वर्ष पहले बसा था और यहां पर तमाम बिरादरी है और सरकारी सुविधाएं है। अब सरकारी अस्पताल की समस्या बड़ी है। गांव के लोग खूब प्रयास कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जो प्रत्याशी इस समस्या को लिखित में देकर समाधान करेगा वोट उसी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों की चौपाल के साथ दुकानों और कामकाज पर चुनावी सिलसिला जारी है। वहां भी अपनी ढपली, अपने राग सुना रहे हैं। ग्रामीण अशोक उर्फ रेडु ने कहा कि जीत का ताज किसके सिर सजेगा यह तो चुनाव के नतीजे आने पर साफ हो ही जाएगा। बस सोच समझकर मतदान करना चाहिए। ग्रामीण मांगेराम पोटलिया ने कहा कि लोग जाति, धर्म के नाम पर वोट नहीं करेंगे। जो सरकार सर्वसमाज के हित में काम करेगा उसे ही वोट देंगे। वोट डालना हमारा अधिकार है। हम वोट जरूर करेंगे। ग्रामीण रामकुमार पूनियां और मा. करण सिंह ने कहा कि चुनाव में हम विकास को देखकर वोट करेंगे। वोट तो उसी को मिलेगी जो महंगाई कम करे। युवाओं को रोजगार देने की बात करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed