फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When women got angry in protest against blocked sewer, officials called super sucker machine on the spot

Bhiwani News: ठप सीवर के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा तो अधिकारियों ने बुलाई मौके पर सुपर सकर मशीन

Wed, 17 Apr 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
When women got angry in protest against blocked sewer, officials called super sucker machine on the spot
हालवास गेट पर ​स्थित सीवर के पानी की निकासी न होने से रोष जताते कॉलोनी वासी। 
भिवानी। हालुवास गेट फाटक पार इलाके की कॉलोनी में ठप सीवर को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट गया। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से नाराज महिलाओं ने वार्ड पार्षद सुभाष तंवर की अगुवाई में जमकर हंगामा किया और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसी वक्त सीवर साफ करने वाली सुपर सकर मशीन मंगवाई।
विज्ञापन

मशीन पहुंचने के बाद ही महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान अधिकारी ने तीन दिन में पूरी सीवर लाइन साफ करवाए जाने का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। मंगलवार सुबह दस बजे वार्ड पार्षद सुभाष तंवर की अगुवाई में महिलाएं हालुवास गेट फाटक पर एकत्रित हुई। महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ व जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में पिछले तीन चार माह से सीवर के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों व गलियों के बाहर फैल रहा है। गंदे पानी की निकासी न होने के चलते उनको इसी गंदे पानी के दरिया के बीच से ही होकर निकलना पड़ता है। इस बारे में कई बार विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो वे फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी से जमकर हुई तू तड़ाक
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उस दौरान महिलाएं गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर अधिकारियों से ही उलझ पड़ी। अधिकारी से जमकर तू तड़ाक हुई। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है। पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अधिकारी हर बार उनको आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। क्षेत्र के घरों से निकलने वाला गंदा पानी आगे जाने के बजाय वापस सड़क व गलियों में फैल रहा है। इसकी वजह से बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को इसी पानी से होकर गंत्तव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। कई बार बच्चे गंदे पानी में फिसल कर गिर भी रहे हैं। इस मौके पर नगर पार्षद संदीप यादव, अनिल कटारिया, सुनील लोहार, मुकेश देवी, बलवान सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed