फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When the husband saw his wife in an objectionable condition with her YouTuber lover, both of them strangled him

Bhiwani News: पत्नी को यूट्यूबर प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा तो दोनों ने मिलकर घोंट दिया पति का गला

Mon, 14 Apr 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
When the husband saw his wife in an objectionable condition with her YouTuber lover, both of them strangled him
रवीना।
भिवानी। यूट्यूबर सुरेश और रवीना ने मिलकर प्रवीण का गला घोंटकर दिन में ही हत्या कर दी थी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने और सबके सो जाने का इंतजार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हिसार जिले के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद प्रवीण झगड़ने लगा तो रवीना के साथ मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन

रवीना 25 मार्च को घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा होने की भनक परिवार के लोगों को भी लगी थी, लेकिन किसी को यह आभास नहीं था कि झगड़े के तुरंत बाद ही रवीना और उसके प्रेमी सुरेश ने मिलकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 28 मार्च को प्रवीण का शव सदर पुलिस को दिनोद रोड पर ड्रेन के अंदर गली सड़ी हालत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।
इंस्टाग्राम पर रवीना के 34 हजार से अधिक फॉलोअर
रवीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसका इंस्टाग्राम पर रवीना राव के नाम से अकाउंट भी बना है जिस पर 34 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और उसकी 659 पोस्ट भी डाली हैं, जिसमें उसकी शाॅर्ट वीडियो और डांस की वीडियो हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी उसकी काफी शाॅर्ट वीडियो सीरिज डाली गई हैं। इसमें अन्य कलाकार भी हैं। रवीना पर इंस्टाग्राम का ऐसा भूत सवार था कि परिवार के मना करने पर भी वह उनके खिलाफ जाकर ये सब करती थी। पति से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा हो चुका था। हत्या के दिन 25 मार्च को वह घर आई थी, इससे पहले वह शाॅर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी दिनों से बाहर थी।
सीसीटीवी ने खोल दिए थे हत्या के राज
दिनोद रोड पर प्रवीण के शव मिलने के बाद परिवार को शक हुआ कि आखिर प्रवीण वहां कैसे पहुंचा। इसकी पड़ताल के लिए परिजनों ने घर के आसपास के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उनके घर के पास एक हेलमेट पहने संदिग्ध व्यक्ति की बाइक दिखाई दी। जिस पर मुंह पर कपड़ा ढके रवीना भी पीछे बैठी थी और बीच में प्रवीण का शरीर था। रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी में बाइक जाती दिखाई दी। इसके करीब दो घंटे बाद हेलमेट पहने बाइक चालक के साथ पीछे बैठकर वापस घर भी आई। इस दौरान बीच वाला व्यक्ति नहीं था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रवीना और उसके प्रेमी ने सब कुछ उगल दिया।

पुराना बस स्टैंड गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण की हत्या में उसकी पत्नी रवीना को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रिमांड के बाद आरोपी सुरेश को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान सामने आया कि प्रवीण ने पत्नी रवीना को यूट्यूबर प्रेमी सुरेश के साथ अपने घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दिन में ही उसकी चुन्नी से गला घोंटकर दोनों ने हत्या की थी, रात को शव को बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगाया था।
- नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed