फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When he wanted to see the Red Fort, the child reached Delhi by hanging from the back of a sugarcane tractor.

Bhiwani News: लाल किला देखने का मन हुआ तो गन्ने के ट्रैक्टर से पीछे लटककर बच्चा पहुंच गया दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
When he wanted to see the Red Fort, the child reached Delhi by hanging from the back of a sugarcane tractor.
 गुजरानी पुलिस चौकी टीम द्वारा बरामद किया गया बच्चे के साथ एएसआई सुरेश कुमार व अन्य कर्मचारी।
भिवानी। गांव चांग से साढ़े 12 साल का एक लड़का गन्ने के ट्रैक्टर से पीछे लटका और फिर रास्ते में कई जगह वाहन बदलते-बदलते दिल्ली जा पहुंचा। परिजनों ने लड़के के अचानक लापता होने पर हाथ पांव फूले तो गुजरानी पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया और उसका पीछा करते-करते दिल्ली पहुंची और फिर लोकेशन ट्रेस करते हुए ही वापस भिवानी तक भी आ गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद बच्चा पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसका दिल्ली का लाल किला देखने का मन हुआ था। इसलिए वह वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सतीश कुमार व एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि चौकी में गांव चांग निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका साढ़े 12 साल का लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता है। सुबह साढ़े पांच बजे घर से घूमने निकला था, मगर नहीं लौटा। बच्चे के पास फोन भी है। पुलिस ने तुरंत बच्चे के अचानक लापता होने पर उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह दिल्ली के किसी इलाके की बताई। इसके बाद पुलिस चौकी की एक टीम बच्चे को तलाशने के लिए निकल पड़ी। टीम जब दिल्ली पहुंची तो लड़के की लोकेशन बहादुरगढ़ दिखाने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम बहादुरगढ़ आई तो वह फिर रोहतक के किसी पार्क की लोकेशन दर्शाने लगा। इसके बाद टीम पीछा करते करते वापस कलानौर तक आई। इसी दौरान भिवानी की तरफ से पुलिस की दूसरी टीम ने गांव बामला के समीप रोडवेज बस से बच्चे को ट्रेस किया और उसे बस स्टैंड भिवानी से बरामद किया। बच्चा सही सलामत था। उससे पूछा तो उसने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे महम की तरफ जाने वाले एक गन्ने के ट्रैक्टर में लटक गया था। यहां से महम होते हुए वह दिल्ली पहुंच गया था। फिर घूमकर वहां से वापस भिवानी लौट आया। बच्चे ने कई घंटों तक पुलिस और परिजनों को खूब घुमाया। बच्चा बरामद होने के बाद ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक बच्चे के अचानक लापता होने की शिकायत पर टीम तुरंत सक्रिय हो गई थी। लेकिन बच्चे की लोकेशन लगातार बदल रही थी, जिससे पुलिस को भी कई घंटों की मशक्कत करनी पड़ी और शाम तक बच्चा सकुशल बरामद हो गया। उसे परिजनों को सौंप दिया है।
-एसआई सतीश कुमार, इंचार्ज, गुजरानी पुलिस चौकी भिवानी।
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed