फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wheat purchasing, grain market, farmers

साढ़े तीन हजार क्विंटल गेहूं की हुई सरकारी खरीद

Tue, 06 Apr 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
wheat purchasing, grain market, farmers
नई अनाजमंडी में ट्रैक्टर-ट्राली से सरसों उतारता मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किसानों के फोन पर अब मंडी पहुंचने के मैसेज आने लगे हैं। इसी के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय की मंडी में 35 किसान गेहूं लेकर पहुंचे। सरकारी खरीद एजेंसी ने सोमवार को करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल गेहूं खरीदा, वहीं मंडी में 385 किसानों के गेट पास सरसों खरीद के लिए भी कटे। इन किसानों की करीब सात हजार क्विंटल सरसों प्राइवेट बिकी। सोमवार को मंडी में किसानों की फसल आवक तेज होने से ज्यादा चहल-पहल नजर आई। लेकिन किसानों को खुले प्लेटफार्म पर ही अपनी फसल रखनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह मेें मौसम फिर बिगड़ेगा। ऐसे में मंडी पहुंचने वाले किसानों के लिए काफी परेशानियां बढ़ जाएंगी। हालांकि संबंधित खरीद एजेंसियों ने आढ़तियों को फसल को मौसम से बचाव के लिए उचित प्रबंधों की सख्त हिदायतें दी हुई हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मंडी में सुबह से ही किसान अपनी गेहूं और सरसों की फसल के साथ मंडी पहुंचना शुरू हो गए थे। मंडी में किसानों को बिना इंतजार के गेट पास जारी किए गए। यही वजह रही कि गेट पर किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों की भीड़ नहीं जुटी। दोपहर तक सरसों के 146 गेट पास कटे, वहीं गेहूं के 18 गेट पास काटे गए। दोपहर बाद तक भी किसान मंडी पहुंचे। शाम तक गेहूं के लिए 35 किसानों के गेट पास काटे गए, जबकि सरसों के 385 गेट पास काटे गए। मंडी में खरीद शुरू होने के बाद रोजाना ही जिला मुख्यालय पर करीब 400 से अधिक किसान फसलों के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

60 हजार बारदाना के कट्टे बवानीखेड़ा व खरक कलां मंडी भेजे
गेहूं की खरीद अब जोर पकड़ने लगी है। इसी के साथ खरीद एजेंसियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय के गोदाम से 60 हजार जूट का बारदाना गेहूं भराई के लिए बवानीखेड़ा व खरककलां सरकारी खरीद केंद्र पर भेजा गया। 30-30 हजार जूट बारदाना से लदे दो ट्रक सोमवार को दोनों मंडियों में भेजे गए। सरकारी खरीद शुरू होने से करीब एक पखवाड़े पहले ही कोलकाता से जूट का बारदाना पहुंच चुका था। जिसे अब मुख्यालय पर बने गोदाम से संबंधित खरीद केंद्रों पर जरूरत के हिसाब से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
गेहूं की खरीद लगातार मंडियों में की जा रही है। खरीद कार्य में बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में हैं, जहां से बारदाने की डिमांड आ रही हैं वहां पर बारदाना भेजा जा रहा है। जिला मुख्यालय की मंडी सहित सभी निर्धारित मंडियों में सोमवार को भी गेहूं की खरीद की गई है।
- अनिल कालरा नोडल अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed