{"_id":"67fac5aada441bae6c0658b0","slug":"wheat-crop-destroyed-by-strong-storm-production-will-be-affected-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-132624-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेज अंधड़ से बिछी गेहूं की फसल, पैदावार होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेज अंधड़ से बिछी गेहूं की फसल, पैदावार होगी प्रभावित
Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
गांव दांग खुर्द में तेज आंधी से गिरी गेहूं की फसल।
भिवानी। शुक्रवार शाम को आए तेज अंधड़ से जिले के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे फसल पैदावार भी प्रभावित होगी। पैदावार प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, दो से तीन दिन तक फसल की कटाई भी प्रभावित होगा।
दरअसल, जिले में करीब 75 हजार एकड़ में भूमि पर गेहूं की बिजाई की गई थी। फिलहाल फसल की कटाई का कार्य चल रहा है। अभी लगभग 40 फीसदी गेहूं की फसल की कटाई हुई है। जबकि अधिकांश फसल पककर खेतों में है। लेकिन शुक्रवार शाम को आए तेज अंधड़ से कटाई का काम प्रभावित हो गया था। अब दो-तीन दिन तक कटाई का काम प्रभावित रहेगा। नई अनाज मंडी में भी बारिश के चलते गेहूं भीग गया।
वहीं, फसल गिरने से गेहूं के दानों की चमक कम हो जाएगी। बारिश से गेहूं की बालियों में पानी घुसने से उसकी चमक कम होने के साथ ही वह काली हो जाएगी। जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं जो फसल काटकर खेतों में रखा गई है या फिर बोझा बांधा गया है, उसका दाना फूलकर हल्का हो जाएगा।
विज्ञापन
तेज अंधड़ के कारण पेड़ और बिजली की तारे टूटीं, बिजली आपूर्ति रही बाधित
लोहारू। शुक्रवार शाम को लोहारू और आसपास के इलाके में तेज अंधड़ और बरसात के कारण अनेक वृक्षों की शाखाएं टूट गई और कई पेड़ जमींदोज हो गए। अनेक वृक्षों की शाखाओं के टूटने से बिजली की तारे भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात को बिजली कर्मचारियों ने शहर की बिजली आपूर्ति बहाल की। वन विभाग के आरएफओ ओमप्रकाश पिलानिया ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण लोहारू ब्लाक में करीब चार से पांच पेड़ टूट गए थे। जिन्हें मार्ग से हटा दिया गया है। वहीं बिजली निगम जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी के नजदीक, पुलिस स्टेशन के सामने और पिलानी रोड पर तेज अंधड़ में वृक्षों की शाखाएं टूट कर बिजली के तारों पर गिर गई। इसके अलावा एक बिजली का खंभा भी टूट कर जमींदोज हो गया। जिससे कई स्थानों पर बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। काफी मशक्कत के बाद बिजली के तारों को दुरुस्त किया गया तथा बिजली आपूर्ति बहाल की गई।