{"_id":"663fbbf7f10730ed3803bec4","slug":"wheat-and-mustard-crops-are-still-lying-under-the-open-sky-the-procurement-has-been-procured-but-the-lifting-is-slow-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117282-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अभी भी खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं और सरसों की खरीद हो चुकी फसल, उठान धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अभी भी खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं और सरसों की खरीद हो चुकी फसल, उठान धीमी
Sun, 12 May 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी खरीद बंद होने के बाद अभी तक मंडियों से किसानों से खरीद हो चुके सरसों और गेहूं की उठान एजेंसी नहीं करा पाई हैं। मौसम लगातार बिगड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे पड़े लाखों क्विंटल सरसों और गेहूं पर अब भी मौसम की मार पड़ रही है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद उठान काफी धीमी चल रही है। भिवानी की चारा मंडी में अभी भी सरसों के ऊंचे खुले आसमान के नीचे ही ढेर लगे हैं, जिन्हें कट्टों में भरा तक नहीं गया है। यही हाल भिवानी की अनाज मंडी का है, जहां पर खुला गेहूं और गेहूं के भराई किए गए कट्टे भी अभी उठान की इंतजार में रखे हैं।
भिवानी जिले में इस बार करीब साढ़े 16 लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई है। इसी तरह करीब 12 लाख क्विंटल गेहूं भी सरकार किसानों से खरीद कर चुकी है। अभी तक मंडियों से केवल 70 फीसदी ही फसल का उठान हुआ है। इसमें सबसे अधिक सरसों की फसल है। जो अभी भी खुले आसमान के नीचे पड़ी है। इस पर पहले भी दो बार बारिश की बूंदे पड़ चुकी हैं और अब भी बार-बार मौसम बिगड़ रहा है। अगर बारिश होती है तो फिर उसे बचाने के भी कोई प्रबंध तक नहीं हैं। उठान नहीं होने से किसानों का भुगतान भी रुका हुआ है।
सरसों की फसल का अधिकांश उठान हो चुका है। लगातार सरसों का उठान करा रहे हैं। उठान को लेकर लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। वहीं आढ़तियों को भी भराई कराने और कट्टों की उठान कराई जाने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
- संदीप पूनिया, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।