फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Were selling liquor without permit by writing country and English liquor contracts on the room

कमरे पर देशी व अंग्रेजी शराब ठेका लिखकर बिना परमिट बेच रहे थे शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Were selling liquor without permit by writing country and English liquor contracts on the room
भिवानी। गांव मधमाधवी से फतेहगढ़ रोड पर एक कमरे पर देशी व अंग्रेजी शराब ठेका लिखकर बिना परमिट शराब बिक्री किए जाने का भंड़ाफोड़ पुलिस ने किया। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को काबू कर शराब ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मधमाधवी से फतेहगढ़ मार्ग पर एक कमरे पर ठेका शराब देशी व अंग्रेजी वर्ष 2020-21 लिखवाकर शराब बेची जा रही है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो कमरे के अंदर गांव समैण महम निवासी संदीप शराब बेच रहा था। बाहर शराब ठेका लिखा हुआ था। शराब बिक्री किए जाने संबंधी लाइसेंस व परमिट मांगा तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि मानहेरू के ठेकेदार ढिल्लू व अमित उर्फ मीतू जो मानहेरू में ठेका चलाता है। उसने इस कमरे में शराब रखी हुई है और उसे हर माह नौ हजार रुपये बतौर सेल्समैन के देता है। पुलिस ने कमरे के अंदर से बीयर, देशी व अंग्रेजी शराब की करीब 76 बोतलें बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी शराब ठेकेदार ढिल्लू व सेल्समैन संदीप और अमित उर्फ मीतू के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed