{"_id":"69ea77432d6a03730d0b0dee","slug":"welding-mechanic-hanged-himself-in-a-rented-house-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150146-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किराये के मकान में वेल्डिंग मिस्त्री ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किराये के मकान में वेल्डिंग मिस्त्री ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
भिवानी। खरकड़ी फाटक के समीप किराये के मकान में रहने वाले एक वेल्डिंग मिस्त्री ने बुधवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बीटीएम पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है जो मूल रूप से जूई कलां क्षेत्र के गांव भांखड़ा का रहने वाला था। वह भिवानी शहर में वेल्डिंग का काम करता था और खरकड़ी फाटक के पास किराये के मकान में रह रहा था। बुधवार शाम को वह अपने कमरे में अकेला था।
इसी दौरान उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का एक छोटा भाई है। बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर लिए हैं और इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।