फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Weather changes, fog reduces visibility to 10 meters, temperature drops

Bhiwani News: मौसम ने बदली करवट, धुंध से 10 मीटर रही दृश्यता, तापमान में आई गिरावट

Sun, 22 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 22 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Weather changes, fog reduces visibility to 10 meters, temperature drops
शहर के हालुवास चौक पर  शनिवार सुबह छाई धुंध में से गुजरते वाहन। संवाद
भिवानी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार सुबह धुंध छाने से दृश्यता घटकर 10 मीटर तक रह गई जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम मिला-जुला बना रहा। वीरवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से ही जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते पिछले पंद्रह दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मार्च के शुरुआती दिनों में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था जो अब गिरकर 25 डिग्री पर आ गया है।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के कारण किसानों की खेतों में तैयार फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी लेकिन शनिवार सुबह करीब दस बजे के बाद निकली हल्की धूप से किसानों को राहत मिली और उन्होंने फसल कटाई का कार्य फिर से शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 26 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 मार्च को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादलवाई और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 25 मार्च की रात को आने की संभावना है जिसके प्रभाव से 26 व 27 मार्च को राज्य में हवा चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed