फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   We will try to convert Bhiwani's airstrip into a container terminal: Kiran Chaudhary

भिवानी की हवाई पट्टी को कंटेनर टर्मिनल बनाने की कोशिश करेंगे : किरण चौधरी

Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
We will try to convert Bhiwani's airstrip into a container terminal: Kiran Chaudhary
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल द्वारा बनवाई गई भिवानी की हवाई पट्टी का कंटेनर टर्मिनल के तौर पर इस्तेमाल करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि उसने राज्यसभा में किसानों के हक में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसानों के लिए उठाई हर मांग पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी की हवाई पट्टी को कंटेनर टर्मिनल बनाने की कोशिश करेंगे। इससे भिवानी का विकास होगा और रोजगार बढ़ेंगे। वहीं मिनी क्यूबा भिवानी में खेल यूनिवर्सिटी या कॉलेज की बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान सरसों व गेहूं की खरीद के सवाल पर किरण ने कहा कि अब हरियाणा को श्रुति चौधरी संभालती हैं। साथ ही कहा कि हमें गर्व है कि हरियाणा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदती है और कई फसलें एमएसपी से भी ज़्यादा भाव पर बिकती हैं। उन्होंने किसानों के बहाने कर्नाटक, बंगाल व केरल सरकार पर निशाना साधा। किरण ने कहा कि यहां के किसानों को भी एमएसपी की मांग उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed