फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waterlogging in low lying areas of the city due to more than 20 mm rain in one and a half hour.

Bhiwani News: डेढ़ घंटे में 20 एमएम से हुई अधिक बारिश में शहर के निचले इलाकों में जलभराव

Tue, 10 Sep 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in low lying areas of the city due to more than 20 mm rain in one and a half hour.
शहर के रोहतक गेट पर जमा बारिश के पानी से गुजरते लोग। 
भिवानी। मंगलवार दोपहर बाद अचानक ही मौसम बदला और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। करीब 20 एमएम से अधिक बारिश में फिर से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं काफी जगह बरसाती जलभराव हुआ। भाजपा राज्य सभा सांसद किरण चौधरी के विजय नगर स्थित आवास में भी बरसाती पानी घुस गया। वहीं बागकोठी स्थित विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास तक भी बारिश का पानी पहुंचा।
विज्ञापन

शहर के निचले इलाकों में बरसाती जलभराव की वजह से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी बारिश के पानी की निकासी कराने में जुटे रहे। शहर के निचले इलाकों में बारिश थमने के करीब छह घंटे बाद तक भी पानी की पूरी तरह से निकासी नहीं हो पाई। इसके अलावा कई हिस्सों में बरसाती चैनल भी ठप हो गए। जिन्हें कर्मचारी मैनुअल तरीके से खोलने में देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर के महम गेट चौक से बड़ चौक के रास्ते में बारिश से जलभराव हुआ। वहीं महम रोड गोशाला के पास भी बारिश का पानी जमा हो गया। उधर हांसी रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास खरकड़ी मोड़ पर भी बारिश का पानी भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर भर गया। वहीं शहर के दिनोद गेट पेट्रोल पंप के पास बरसाती जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र के अलावा अग्रसैन चौक, बावड़ी गेट, दादरी गेट, हनुमान ढाणी और हालुवास चौक क्षेत्र में भी बरसाती जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर की निचले इलाकों में कई कॉलोनियों के अंदर भी बारिश के पानी की कई घंटों बाद भी निकासी नहीं हो पाई। वही अचानक तेज आई बारिश के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों की भी पानी निकासी में सांसे फूल गई। शहर में अचानक ही आसमान से आफत बरसने पर जलभराव हो गया।

अचानक तेज बारिश आने की वजह से पानी थोड़ी देर के लिए जमा हो गया था। फिलहाल सभी जगहों से बारिश के पानी की निकासी करा दी गई है। जिन हिस्सों में सड़क निर्माण व अन्य काम चल रहे हैं वहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। जबकि किसी भी मुख्य रास्ते पर अब बारिश का पानी जमा नहीं है।
-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article