{"_id":"6424769aedf60183ad0f5784","slug":"waterlogging-in-50-acres-due-to-nigana-feeder-overflow-in-village-sagwan-bhiwani-news-c-21-1-93044-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव सागवान में निगाना फीडर ओवरफ्लो होने से 50 एकड़ में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव सागवान में निगाना फीडर ओवरफ्लो होने से 50 एकड़ में हुआ जलभराव
Wed, 29 Mar 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गांव सागवान के खेतों में गेहूं की फसल में भरा नहरी पानी।
तोशाम। गांव सागवान में बुधवार को निगाना फीडर बुधवार को ओवरफ्लो हो गई। करीब 50 एकड़ में किसानों की पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में पानी भर गया। पीड़ित किसानों ने खराब हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि काफी समय तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। किसान अजय कुमार ने बताया कि यह नहर रात से ही टूटी हुई है। सारी फसल नष्ट हो गई है। अधिकारियों को फोन करके भी सूचित कर दिया गया, लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा है। किसान अजय कुमार, ज्ञानीराम, रिसाल सिंह, भादर, ओमप्रकाश, मांगेराम, करतार, जयसिंह ने बताया कि खेतों में काफी मात्रा में नहर का पानी घुसने से कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि पहले मौसम की मार से किसानों की कमर टूट चुकी थी, लेकिन अब अधिकारियों की लापरवाही की वजह से किसानों को पकी पकाई फसल में नुकसान झेलना पड़ा है।
नहर में पानी मात्रा के हिसाब से छोड़ा गया था। आउटलेट बंद होने के कारण नहर ओवरफ्लो हो गई और खेतों में पानी भर गया। पटवारियों से बर्बाद फसल की गिरदावरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
- रघुवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग।