फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water, villegers, protest, bhiwani, hindi news

महिलाओं ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

Wed, 31 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 31 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
58 घंटे बाद भी बरसाती पानी शहर वासियों के लिए परेशानी बना है। दर्जनभर कॉलोनियों में पानी जमा है। बरसाती पानी निकासी नहीं होने से खफा डाबर कॉलोनी के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर हंगामा किया और कार्यालय का घेराव किया। बापोड़ा गांव के ग्रामीणों ने भी लघु सचिवालय के बाहर रोष जताकर पानी निकासी की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को हुई बरसात लोगों के लिए 58 घंटे बाद भी परेशानी बनी है। शहर की एमसी कॉलोनी, डाबर कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, इंडस्ट्रीज एरिया, कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र, जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में पानी भरा है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसाती पानी से परेशान डाबर कॉलोनी की गली नंबर 15 व 17 के लमोग बुधवार सुबह लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उपायुक्त कार्यालय में पानी निकासी की मांग को लेकर रोष जताया। रोष जताने वालों में खासी संख्या में महिलाएं शामिल रही। यहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कॉलोनी वासी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन कार्यालय भवन के दरवाजे बंद कर धरना दिया। कॉलोनी वासियों ने विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। बाद में एक्सईएन संजीव त्यागी, एसडीओ मुंझाल अपनी टीम के साथ कॉलोनी में पहुंचे और पानी का निरीक्षण किया। साथ ही जल्द पानी निकासी का आश्वासन दिया। रोष जताने वालों में परेश्वर लाल शर्मा, कर्ण सिंह, विजय, राजेंद्र, बिंटू, कैलाश, मनीष, रोहित, नरेश, शीला, प्रहलाद राय, सत्यनारायण, संदीप, सुरेश, मनोज आदि मौजूद रहे। एमसी कॉलोनी के लोग स्वयं जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के साथ मिलकर पानी निकासी की व्यवस्था करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापोड़ा के ग्रामीणों ने भी जताया रोष
बापोड़ा गांव के ग्रामीण भी लघु सचिवालय पहुंचे और बताया कि गांव की कुछ बस्तियों में तीन-तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। गांव की हरिजन बस्ती से पहुंचे लोगों ने बताया कि उनका रहना मुश्किल हो गया है। न बाहर जा सकते है और घरों में भी पानी भरा हुआ है। बस्ती वासियों ने पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।


बरसात में कबाड़ा हुई नई सड़क
भिवानी। शहर की तीन नई सड़कें दिनोद गेट से घंटाघर चौक तक, बीटीएम चौक से रेस्ट हाउस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है। गड्ढों के कारण निर्माण सामग्री पर भी सवाल खड़े हो रहे है। बीटीएम चौक क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जमी हुई निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिस कारण सड़क बदहाल हुई। पुरानी सड़कों की हालत ज्यादा खस्ताहाल है। शहर के रोहतक गेट चौक, सरकुल रोड,  बस स्टैंड के पास, रोहतक रोड, दादरी गेट, बावड़ी गेट, हालुवास गेट, महम गेट, जालान अस्पताल के सामने, हांसी रोड पूर्व मुख्यमंत्री आवास के सामने, इसी मार्ग पर भाजपा कार्यालय के सामने, बासिया भवन से हुडा पार्क मार्ग, कोर्ट मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed