फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water supply should be increased in Shantinagar

Bhiwani News: शांतिनगर में बढ़ाई जाए पानी की आपूर्ति

Thu, 28 Nov 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water supply should be increased in Shantinagar
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अ​भियंता से मिलने जाते शांतिनगर क्षेत्रवासी।
भिवानी। बापोड़ा रोड स्थित शांतिनगर में पेयजल का संकट है। वहां पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने पानी की नई पाइपलाइन डलवाने की मांग की है। इसके लिए जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोग बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं से मिले। उन्होंने अधिशासी अभियंता सूर्याकांत को ज्ञापन साैंपकर समस्या सुलझाने की मांग की। उन्होंने कॉलोनीवासियों को आश्वासन दिया कि अमृत योजना 2 के तहत शीघ्र ही उनकी समस्या हल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दल का नेतृत्व जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश, शांतिनगर निवासी कृष्ण कुमार शर्मा और बिजली निगम के सेवानिवृत्त जेई ओमप्रकाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह कॉलोनी 30 वर्ष से पहले आबाद हुई थी, अब इसमें 250 से ज्यादा घर बने हैं। यहां बिजली और कुछ क्षेत्र में सीवरेज सुविधा आई हैं। इसके बावजूद पीने के पानी की लाइन नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

इस कारण महिलाओं को दिनभर पीने का पानी दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है, इस कॉलोनी की महिलाएं नौकरी पेशा और मजदूरी करने घर से बाहर जाती हैं, वे दिन में पानी दूर जाकर भी नहीं ला पाती हैं। वे कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों व जिला उपायुक्त कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने पर कॉलोनीवासियों ने विभाग के अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति के अन्य पदाधिकारी संतोष देशवाल, दिलबाग ग्रेवाल, विश्वामित्रा यादव, रामफल देशवाल, महाबीर फौज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed