फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water sewer was being built on the main line, people stopped work

पानी की मुख्य लाइन पर बनाया जा रहा था नाला, लोगों ने रुकवाया काम

Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Water sewer was being built on the main line, people stopped work
दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने अमरूत योजना के तहत बन रहे बरसाती नाले के निर्माण का काम गुस्साए लोगों ने रुकवा दिया। पानी की मुख्य लाइन के ऊपर नाले का निर्माण किया जा रहा था। इस पर शनिवार सुबह लोग भड़क उठे और इसी के चलते काम बीच में ही रुकवा दिया। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पानी की मुख्य पेयजल लाइन के ऊपर नाला बनाने से गंदे पानी की आपूर्ति की आशंका हमेशा बनी रहेगी। वहीं मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने नाले के नीचे से पानी की मुख्य लाइन हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर के अंदर अमरूत योजना के तहत बरसाती नालों के निर्माण का काम चल रहा है। शहर के दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने भी बरसाती नाले का निर्माण चल रहा है। इसी क्षेत्र में हनुमान ढाणी बूस्टर बना हुआ है। दादरी गेट सरकुलर मार्ग की सड़क के साथ ही नए बरसाती नाले का भी निर्माण चल रहा है। कुछ अर्से पहले बूस्टर की मुख्य पाइप लाइन का एक वॉल्व भी नाले के बीच में ही छोड़ दिया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद नाले के बीच में आए वॉल्व को जनस्वास्थ्य विभाग ने बंद कर वहां से हटा दिया था। अब इसी क्षेत्र में पानी की मुख्य आठ इंची पेयजल लाइन निर्माणाधीन बरसाती नाले के दो जगह नीचे से गुजर रही है, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जता दी है। क्षेत्रवासी पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद, राकेश, सुलतान सिंह, प्रदीप शर्मा, रामनिवास, अमित, विजय शर्मा, गौरव, ज्ञानीराम, सुरेश कुमार, गोल्डी, रतनलाल, जितेंद्र, राजकुमार ने बताया कि पानी की मुख्य लाइन के ऊपर ही बरसाती नाला बनाया जा रहा है, जिससे इस इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बनेगी। क्षेत्र के लोगों ने शनिवार सुबह काम बीच में ही रुकवा दिया और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी कि पानी की लाइन के ऊपर नाला किसी भी सूरत में नहीं बनने देंगे। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की लाइन को शिफ्ट कर इसे नाले के बराबर से ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन इलाकों में हो रही मुख्य लाइन से पानी की आपूर्ति
सरकुलर रोड स्थित पावन पाठशाला के सामने बने हनुमान ढाणी बूस्टर से ही शहर के रामगंज मोहल्ला, दादरी गेट की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व आसपास के इलाके में पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों ने अंदेशा जताया कि पानी की लाइन के ऊपर स्थायी तौर पर नाला बनाने के बाद भविष्य में लीकेज से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बनेगी।

वर्जन
दादरी गेट क्षेत्र में बरसाती नाला निर्माण कार्य की वजह से पानी की मुख्य लाइन को बदला जा रहा है। काम लगभग पुरा भी हो चुका है, सिर्फ लाइन को जोड़ना बाकी है। अमरूत योजना के तहत इस क्षेत्र में पानी की लाइन के ऊपर ही नाला निर्माण किया जा रहा था, इस संबंध में पहले भी आपत्ति जताई गई थी।
- कपिल, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed