फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water pressure spoiled the health of old lines, Public Health dug pits at 30 places

Bhiwani News: पानी के दबाव ने बिगाड़ दी पुरानी लाइनों की सेहत, 30 जगहों पर खोदे पब्लिक हेल्थ ने गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water pressure spoiled the health of old lines, Public Health dug pits at 30 places
भिवानी। पेयजल लाइन को ठीक करते कर्मचारी।
भिवानी। करीब पौने चार लाख की आबादी वाले भिवानी शहर के अधिकांश इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सर्दी में खपत कम होने के कारण पानी के दबाव ने पुरानी लाइनों की सेहत बिगाड़ दी है। लीकेज ठीक कराने के नाम पर भी विभाग ने 30 से अधिक जगहों पर गड्ढे खोदे हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी पेयजल शाख के समक्ष रोजाना ही लीकेज व गंदे पानी से जुड़ी करीब 60 शिकायतें आ रही हैं। इनमें अधिकांश का तो समाधान भी नहीं हो पाता। बड़े मसौदों को लेकर बजट पर संशय बना है, क्योंकि ये कार्य अब अमृत द्वितीय फेज में ही होंगे।भिवानी शहर के अंदर अधिकांश इलाकों में पुरानी पेयजल लाइनें हैं, जिनकी वजह से लीकेज की समस्या अब बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में लीकेज ठीक कराने के लिए लाइनों की जांच शुरू कर दी है। वहीं संभावित जगहों पर गड्ढे खोदकर उन्हें ठीक कराए जाने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कई जगह तो पेयजल लाइनों की लीकेज इतनी ज्यादा है कि आसपास के मकानों की नींव पर भी संकट आ गया है। इसी के साथ सड़कें भी धंस चुकी हैं। हालांकि विभाग की पूरी कोशिश है कि लीकेज न बने, मगर पानी का प्रेशर पुरानी लाइनें नहीं झेल पा रही हैं। करीब 15 से 20 साल पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्लास्टिक की पाइप लाइन डाली थी। जो अब पानी के प्रेशर के लायक नहीं बची हैं। विभाग अब उच्च मानकों पर आधारित पाइप ही पेयजल लाइनों के लिए डाल रहे हैं, जिनकी लीकेज की संभावना भी बहुत कम है।
विज्ञापन

-----

शहर के इन हिस्सों में बनी है लीकेज की अधिक समस्या
शहर के मानान पाना, किरोड़ीमल पार्क कॉलोनी, दिनोद रोड, कृष्णा कॉलोनी, सेवा नगर, सराय चौपटा क्षेत्र, नया बाजार, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, हालु मोहल्ला, पतराम गेट क्षेत्र, जैन चौक क्षेत्र, दादरी गेट, ढाणा रोड का इलाका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर के अंदर पुरानी लाइनों की वजह से लीकेज की समस्या बनी है। जिन हिस्सों में पेयजल लाइनें लीक हैं, वहां पर समाधान के लिए काम चल रहा है। फिलहाल लाइनों को रिपेयर किया जा रहा है। अमृत द्वितीय चरण की अभी मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद बड़े स्तर के कार्यों को तय मानकों के हिसाब से कराया जाएगा।
-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed