{"_id":"62571e7220d46f1a33495428","slug":"water-is-not-reaching-tail-s-houses-stopped-from-connection-in-new-line-bhiwani-news-hsr629053287","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेल के घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी, नई लाइन में कनेक्शन से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेल के घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी, नई लाइन में कनेक्शन से रोका
विज्ञापन
पटेल नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या से परेशान क्षेत्रवासी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवा?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। पटेल नगर कॉलोनी की टेल पर लगने वाले घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी के मौसम में गहराये जल संकट से लोग परेशान हैं। वहीं कॉलोनी में विभाग ने नई पेयजल लाइन भी डलवा दी है। मगर कुछ दबंग लोग इस नई लाइन से कनेक्शन लेने से रोक रहे हैं। इससे गुस्साई महिलाओं ने बुधवार को पेयजल संकट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि टेल पर लगने वाले घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह से मोटा खर्च कर कई घरों में तो बोर करवाकर सबमर्सिबल पंप लगवाए हैं। फिर भी पानी की किल्लत दूर नहीं हो रही।
पटेल नगर कॉलोनी की कुछ गलियों में गर्मी के साथ ही जलसंकट गहरा गया है। कॉलोनीवासी शिल्पा, कमला, विद्या, किताबो, कर्ण सिंह, कौशल्या, पूजा, अनीता, रेखा, कृष्ण, रीतू ने बताया कि कुछ बंद गलियों के आखिरी छोर पर लगने वाले घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को भी शिकायतें दी गईं, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। हाल ही में कॉलोनी की कुछ गलियों में अलग से नई पेयजल लाइन डाली गई है, जब टेल पर लगने वाले घरों में नए पानी के कनेक्शन लेने का प्रयास किया तो कुछ दबंग लोगों ने उन्हें रोक दिया। इसी को लेकर विवाद भी बना। गुस्साई महिलाओं ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।