Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water,civic,supplier,issuse

सेक्टर 21 और 26 की 350 इकाइयों की आपूर्ति ठप, तीन दिन से ठीक कर रहे कर्मी

Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
water,civic,supplier,issuse
पंचायत भवन के पास पेयजल लाइन लीकेज के कारण फुटपाथ पर भरा भरा - फोटो : Bhiwani
अमृत योजना के तहत बरसाती पानी की निकासी के लिए लाइन बिछाने का कार्य आमजन के लिए आफत बन गया है। लाइन बिछाने के काम में लगे मजदूरों ने जेसीबी से अब पंचायत भवन के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पेयजल लाइन तोड़ दी है। पिछले तीन दिनों से कर्मचारी लाइन लीकेज को ठीक करने में जुटे हैं। लेकिन समाधान नहीं हुआ है। पेयजल लाइन टूटने से रोहतक रोड औद्योगिक सेक्टर 21 व 26 की करीबन 350 औद्योगिक इकाईयों की पेयजल आपूर्ति ठप है। इस लाइन के टूटने से शहर के जिला रेडक्रॉस भवन के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की दो मार्केट की दुकानों की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन

भिवानी शहर में बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों को पुख्ता करने व शहर की बाहरी दायरे में आने वाली कॉलोनियों में पेयजल व सीवरेज लाइन डालने का काम करीब 65 करोड़ के बजट से किया जा रहा है। कार्य में बरती जा रही लापरवाही आमजन और विभिन्न विभागों के लिए परेशानी बनी है। पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग की लाइन जगह-जगह तोड़ने के कारण लोगों को परेशानी हुई तो अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लाइनें तोड़ दी है। जिससे न केवल सप्लाई बाधित हो रही है बल्कि हजारों लीटर पानी भी व्यर्थ बह रहा है। नया मामला पंचायत भवन के सामने का है, जहां जेसीबी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सेक्टर 21 और 26 की ओर जाने वाली मुख्य पेयजल लाइन को ही तोड़ डाला है। अब तीन दिन से कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे है मगर यह ठीक नहीं हो रही है वहीं पेयजल सप्लाई भी ठप है। विभाग अधिकारियों का कहना है कि खुदाई से पहले उनसे कोई अनुमति भी नहीं ली जा रही।
विज्ञापन

कीचड़ में फंसकर ऑटो पलटा
पंचायत भवन से हांसी गेट की तरफ जाने वाले मोड़ पर ऑटो रिक्शा भी लीकेज की वजह से बनी दलदल के अंदर फंसकर पलट चुके हैं। हालांकि इन हादसों में अभी तक जानमाल की हानि तो नहीं हुई मगर बड़ी अनहोनी का अंदेशा जरूर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी तोड़ी जा चुकी हैं सीवरेज व पेयजल लाइनें
अमृत योजना के तहत पाइप डालने से पहले जमीन की खुदाई जेसीबी से कराई जा रही है। इस वजह से शहर में कई जगह पेयजल व सीवरेज लाइनें भी तोड़ी जा चुकी हैं। इनसे उपभोक्ताओं को भी खासी परेशानी हुई हैं। पिछले दिनों लघु सचिवालय के पीछे इसी तरह लाइन टूटने के कारण लाखों लीटर पानी व्यवस्था बहा। अन्य कॉलोनियों में भी ऐसे हालात बने। दो विभागों पर भी अनावश्यक लाइन ठीक कराने का आर्थिक बोझ बढ़ा है। ये लापरवाही कई अन्य विभागों पर भी भारी पड़ रही है।
ये बोले पार्षद व लोग
अमृत योजना के तहत काम चल रहा है। इस कार्य में ठेकेदार की लापरवाही से लोगों को खासी परेशानी हुई है। हालांकि ये काम लोगों की सुविधा के लिए है, लेकिन कार्य में लापरवाही से भारी नुकसान हो रहा है। ठेकेदार को चाहिए कि सही तरीके से काम करें, जिससे अन्य विभागों को भी नुकसान का सामना न करना पड़े।
- मुकेश रहेजा, पार्षद
फोटो: 04
------
सड़क पर बह रहे पानी के साथ चिकनी मिट्टी से कीचड़ फैल गया है। जिससे दुपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना है। कई दुपहिया वाहन तो सड़क पर फैले पानी और कीचड़ की वजह से फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। इस तरह की लापरवाही किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- नरेश सांगवान, राहगीर।
फोटो: 05
वर्जन
हाल ही में वे तबादला होकर नगर परिषद में आए हैं, उन्हें इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। जेई को मौके पर भेजकर हालातों का जायजा लिया जाएगा और अगर कोई समस्या है तो उसका तुरंत समाधान कराया जाएगा। ऐसे नुकसान करने पर खर्च ठेका लेने वाली एजेंसी ही वहन करेगी।

- हिमांशु लटका, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद भिवानी।
------------
वर्जन
अमृत योजना के तहत पाइप डालने के लिए खुदाई के कार्य में कई जगह पेयजल लाइन तोड़ी गई है। हाल ही में तोड़ी गई पेयजल लाइन लीकेज को ठीक करा दिया था, लेकिन फिर से लाइन तोड़ी गई है। अब उसे ठीक कराने का काम चल रहा है। खुदाई से पहले उनके विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसमें लापरवाही दूसरे विभाग की है, लेकिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण उन्हें ही करना होता है, इसलिए दुरुस्त कराने का काम चल रहा है।
- सुभाष भांकर, जेई पेयजल शाखा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed