{"_id":"eb1aefe564a2d132bfc667b533757a1b","slug":"waiting-for-the-report-of-polygraph-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट का अभी और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट का अभी और इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से कथित समलैंगिक विवाह और यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद चर्चा में आई श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम की साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट का अभी और इंतजार करना होगा। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने भरोसा जताया था कि यह रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट कब तक आएगी इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। हां रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद की जा सकती है। पुलिस के अनुसार किशोरी से समलैंगिक विवाह और यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद एसआईटी की टीम ने जांच की थी। इसके बाद इस मामले में आश्रम की दो साध्वियों का 16 दिसंबर को दिल्ली स्थित सीबीआई की फोरेसिक लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था। हालांकि राज्य महिला आयोग की टीम ने विश्वास जताया था कि सोमवार तक टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी लेकिन रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजन जल्द रिपोर्ट की कर रहे हैं मांग
पीड़ित किशोरी के परिजन पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट जल्द मंगवाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पीड़ित किशोरी अगर जरूरत पड़े तो खुद का पॉलीग्राफ टेस्ट देने के लिए सहमति दे चुकी है। परिजनों का कहना है कि टेस्ट रिपोर्ट जल्द मंगवा कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दादरी शहर की किशोरी के माता-पिता ने 14 नवंबर को शिकायत की थी कि उनकी बेटी का साध्वियों द्वारा वशीकरण किया गया है। उसका यौन उत्पीड़न किया गया है। किशोरी ने बयान में साध्वी द्वारा उसके साथ समलैंगिक विवाह किए जाने की बात कही थी। उसने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
आज रिपोर्ट के बारे में पता करेंगी
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने बताया कि रिपोर्ट पुलिस के आला अधिकारियों के पास आएगी। इस बारे में वह मंगलवार को पता करेंगी। फिलहाल उनके पास रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट कब तक आ जाएगी इस बारे में फिलहाल सही सही कुछ नहीं कहा जा सकता। उम्मीद है जल्द ही यह रिपोर्ट मिल जाएगी। पुलिस को भी रिपोर्ट का इंतजार है।