फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Voters chilly winds failed zeal

मतदाताओं का जोश ठंडा नहीं कर सकी सर्द हवाएं

Mon, 25 Jan 2016 01:05 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Voters chilly winds failed zeal
भिवानी। पहले दो चरणों में बंपर वोटिंग के बाद रविवार को मतदाताओं की मौसम ने इत्मिहान लिया। सर्द हवा और न्यूनतम तीन डिग्री तापमान से बेपरवाह होकर मतदाताओं ने दे दनादन... अंदाज में वोटिंग की। उम्र, बीमारी, लाचारी को दरकिनार कर लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में पूरे जोश से भाग लिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सिंघानी और बैराण गांव की 105 वर्षीय महिलाओं वोट डाला।
विज्ञापन

पहले दो घंटे में बहल खंड के मतदाताओं ने जोश के साथ मतदान किया। इस खंड में 15 प्रतिशत मतदान हुआ। तोशाम में नौ बजे तक केवल पांच फीसद और लोहारू में 10 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तक कई जगहों पर पोलिंग परसेंटेज 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गया। तोशाम में 12 बजे बाद मतदान ने जोर पकड़ा। कई मतदान केन्द्रों पर मतदान का समय होने के बाद तक भी लंबी लाइनें लगी नजर आई। तोशाम खंड के सुंगरपुर गांव में सुबह नौ बजे मतदान केंद्र मतदाताओं से खचाखच भरा नजर आया।
विज्ञापन

लोहारू खंड के गांव सिंघानी में 105 वर्षीय सुखमा देवी अपना वोट डालने पहुंची। बहल खंड के गांव बैराण की 105 साल की सुखमा नाम की महिला खुद चलकर मतदान केंद्र आईं। जुई खुर्द गांव की 105 वर्ष की जानकी देवी को उनका बेटा गोद में उठाकर लेकर आया। लाडावास तथा नांगल गांव में सर्वसम्मति से पंचायत चुनी जाने के बाद केवल जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति के वोट डाले जाने के कारण करीब 12 बजे तक 60 प्रतिशत पोलिंग हुई। चैहड़ कलां गांव में सबसे पहले शाम चार बजे ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण की वोटिंग परसेंटेज : 75.70
द्वितीय चरण की वोटिंग परसेंटेज : 85.09


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed