{"_id":"67c09d53646d6da23b0f8971","slug":"voters-are-supreme-in-democratic-system-deputy-commissioner-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-130577-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदाता सर्वोपरि : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदाता सर्वोपरि : उपायुक्त
Thu, 27 Feb 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य के मतदाताओं की सहूलियत के लिए विभिन्न सेवाएं शुरू की गई है। इन्हीं में से एक है केवाईसी (नो योर कैंडिडेट)। इसके जरिए मतदाता अपने निकाय क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बताया कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है। मतदाता को सशक्त बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने सभी उम्मीदवारों की प्रोफाइल को जान सकें, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) जैसी सुविधा की शुरुआत की है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर जाकर केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) म्युनिस्पल इलेक्शन सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता प्रदेश में जारी निकाय चुनाव के संबंध में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन में दर्ज की गई जानकारी को मोबाइल या लैपटॉप में देख सकते हैं। साथ ही नामांकन के समय दिए गए एफिडेविट को भी डाउनलोड कर सकते हैं।