{"_id":"57a4dfd24f1c1bda762bc41f","slug":"voter-list-publish-5th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अक्तूबर तक होगा वार्ड अनुरूप मतदाता सूची का प्रकाशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अक्तूबर तक होगा वार्ड अनुरूप मतदाता सूची का प्रकाशन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
वोटर आई कार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चुनावों के लिए फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन पांच अक्तूबर तक किया जाएगा। इससे पहले 24 अगस्त तक मतदाता सूची का कच्चा प्रारूप तैयार करने के लिए राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया। 24 अगस्त से 5 सितंबर तक मतदाता अपने दावेे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने बताया कि नगरपरिषद् के चुनाव के लिए एक जनवरी 2017 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूची तैयार होगी। विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाई गई मतदाता सूची का पुनरीक्षण और नए वोट बनाने का कार्य भी किया जाएगा। निश्चित तिथि तक दर्ज किए गए दावे एवं आपतियों का निपटारा 13 सितंबर तक संबंधित रिवाइजिंग अथॉरिटी करेगी। रिवाइजिंग अथारिटी के विरूध जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 19 सितंबर तक दावे एवं आपतियां हेतू अपील दर्ज करवाई जा सकती है। इन दावे एवं आपत्तियों का निपटारा निर्वाचन अधिकारी द्वारा 30 सितंबर तक किया जाएगा। उपरांत पांच अक्तूबर को सभी वार्डों की वार्ड वाइज एवं बूथवाइज फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर जनता के अवलोकनार्थ उपलब्ध करवा दी जाएगी।