फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   voter, election, vote

अब आठ लाख 11 हजार 769 मतदाताओं को मिलेगा मतदान का मौका

Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
voter, election, vote
17 फोटो लोगों को मतदान प्रति जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय की दीवार पर लगाए गए होर्डिंग। - फोटो : Bhiwani
विधानसभा आम चुनाव 2019 में 21 अक्तूबर को जिले में अब आठ लाख 11 हजार 769 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि इससे पहले मतदाताओं का आंकड़ा आठ लाख नौ हजार 723 का था।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि मतदान के लिए जिले में एक अतिरिक्त बूथ सहित जिले में मतदान के लिए बनाए 949 बूथ बनाए गए हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 30 हजार 835 से बढ़कर 4 लाख 31 हजार 798 हो गई है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख 78 हजार 888 से बढ़कर 3 लाख 79 हजार 971 हो गई है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2019 को आधार तिथि मानकर प्रकाशित की गई नवीनतम मतदाता सूचि के अनुसार जिला के चार विधानसभा क्षेत्र लोहारू, भिवानी, तोशाम व बवानीखेड़ा (आरक्षित) में आठ लाख 11 हजार 769 मतदाता हो गए हैं। इनमें चार लाख 31 हजार 798 पुरुष व तीन लाख 79 हजार 971 महिला मतदाता शामिल हैैं। जिले में कुल 949 बूथ हैं, जिनमें विधानसभा लोहारू में 242, भिवानी में 225, तोशाम में 249 और बवानीखेड़ा में 233 बूथ हैं। एक अतिरिक्त बूथ कस्बा बवानीखेड़ा में बनाया गया है, जहां पर 1500 से ज्यादा वोट हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 54-लोहारू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब कुल एक लाख 91 हजार 225 मतदाता हो गए हैं, जबकि पहले इनकी संख्या एक लाख 91 हजार 104 थी। इन मतदाताओं में एक लाख एक हजार 455 पुरुष मतदाता हो गए हैं, जबकि पहले यह संख्या एक लाख एक हजार 393 थी। यहां पर अब 89 हजार 770 महिला मतदाता हो गई हैं, जबकि पहले 89 हजार 711 थी। 57-भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 14 हजार 997 मतदाता हो गए हैं, जबकि इससे पहले यह संख्या दो लाख 13 हजार 699 थी इन मतदाताओं में एक लाख 13 हजार 662 पुरुष मतदाता हैं, जबकि इससे पहले एक लाख 13 हजार 42 थे। यहां पर एक लाख एक हजार 335 महिला मतदाता हो गई हैं, जबकि इससे पहले यह संख्या एक लाख 657 थी। इसी प्रकार 58-तोशाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल दो लाख 6 हजार 979 मतदाता हो गए हैं, जबकि पहले यह संख्या दो लाख छह जार 758 थी। यहां पर एक लाख 10 हजार 266 पुरुष मतदाता हो गए हैं, जबकि पहले एक लाख दस हजार 172 थे। यहां पर 96 हजार 713 महिला मतदाता हो गई हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 96 हजार 586 थी। 59-बवानीखेड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 98 हजार 568 मतदाता हैं, जबकि इससे पहले एक लाख 98 हजार 162 मतदाता थे। इन मतदाताओं में एक लाख 6 हजार 415 पुरुष मतदाता हो गए हैं, जबकि पहले यह संख्या एक लाख छह हजार 228 थे। यहां पर 92 हजार 153 महिला मतदाता हो गई हैं, जबकि पहले यह संख्या 91 हजार 934 महिला मतदाता थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed