{"_id":"6859a8fba2f3db8dcd0bf348","slug":"voter-card-will-reach-home-in-15-days-election-commission-started-new-process-sdm-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-135904-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में घर पहुंचेगा वोटर कार्ड, चुनाव आयोग ने शुरू की नई प्रक्रिया : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में घर पहुंचेगा वोटर कार्ड, चुनाव आयोग ने शुरू की नई प्रक्रिया : एसडीएम
Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम व तोशाम विधानसभा क्षेत्र के पंजीयन अधिकारी डॉ. अशवीर सिंह नैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र (इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड ) की शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया लागू की है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित मतदाता को उसका नया कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया नए मतदाता के नामांकन के साथ-साथ पहले से पंजीकृत मतदाता के विवरण में हुए बदलाव की स्थिति में भी लागू होगी। डॉ. नैन ने कहा कि यह पहल आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सेवा वितरण की गति और पारदर्शिता को बेहतर बनाना है।
नई प्रणाली के तहत इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड की जनरेशन से लेकर डाक विभाग द्वारा मतदाता तक उसकी डिलीवरी तक हर चरण की निगरानी रीयल टाइम में की जाएगी। इसके साथ ही मतदाता को प्रत्येक चरण की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी, जिससे उसे अपने कार्ड की स्थिति का पता चलता रहेगा।
विज्ञापन
डॉ. नैन ने कहा कि इस नई पहल से न केवल डाटा सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मतदाता सुविधाएं भी बेहतर होंगी। यह प्रणाली चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सशक्त और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।