{"_id":"66f6a4f9f537a354c0067638","slug":"voter-awareness-rally-taken-out-under-sveep-program-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-123615-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली
Fri, 27 Sep 2024 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली में मौजूद प्राचार्या सविता घणघ
भिवानी। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में डीईओ नरेश मेहता, डीपीसी संतोष नागर, बीईओ शिवकुमार तंवर व प्राचार्या सविता घणघस के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। विधानसभा चुनावों में अधिकतम मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
प्राचार्या सविता ने मतदान के महत्व को समझाया और बताया। उन्होंने कहा कि युवा खुद अधिकतम मतदान कर अपने पड़ोस में रहने वाले सभी नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान करने से एक भी नागरिक पीछे नहीं रहना चाहिए। भौतिक प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नारे लगवाए। उन्होंने सभी को ईमानदारी से मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई। इस अवसर पर राकेश रोहिल्ला, मनोज कुमार, राकेश वाधवा, अमित कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
बुजुर्ग और दिव्यांगजन मतदाताओं ने पहले दिन में किया 47 प्रतिशत से अधिक मतदान
तोशाम। निर्वाचन अधिकारी कम एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांगजन मतदाताओं ने पहले दिन 47 प्रतिशत से अधिक मतदान किया है। हालांकि यह मतदान प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूरी करवाई जाएगी। डॉ. नैन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांगजन मतदाताओं के घर पर ही गुप्त मतदान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 263 बुजुर्ग और 30 दिव्यांगजन मतदाता हैं। इनमें से गत दिवस 132 बुजुर्ग मतदाताओं और छह दिव्यांग मतदाताओं ने बैलेट पेपर के जरिये मतदान किया। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं का मतदान उनके घर पर ही बैलेट पेपर के जरिये करवाया जा रहा है।
यह मतदान प्रक्रिया गत दिवस 25 सितंबर से शुरू करवाई गई है। जोकि 28 सितंबर तक पूरी करवाई जाएगी। इसके लिए तोशाम विधानसभा क्षेत्र में पांच टीमें लगाई गई हैं, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान उनके घर पर जाकर मतदान करवा रहीं हैं।