फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vote for democracy will resonate in the walkathon.

Bhiwani News: वॉकथॉन में गूंजेगा लोकतंत्र के लिए करें मतदान

Thu, 09 May 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vote for democracy will resonate in the walkathon.
भिवानी। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से 12 मई को सुबह साढ़े छह बजे भीम स्टेडियम से वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से होने वाले आयोजन में आप सबसे अपील है कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी हर्षित कुमार वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वॉकथॉन का समापन मतदान की शपथ के साथ होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन करके खुद को पंजीकृत भी कर सकते हैं। वॉकथॉन में स्पॉन्सर वर्धमान ज्वेलर्स भिवानी के सचिन जैन विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और खेल अकादमियों का भी सहयोग रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed