फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Viva of the third semester of Media and Mass Communication Department will be held on July 4

Bhiwani News: मीडिया एवं जनसंचार विभाग के तीसरे सेमेस्टर का वाइवा चार जुलाई को

Sat, 29 Jun 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Viva of the third semester of Media and Mass Communication Department will be held on July 4
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने मीडिया एवं जनसंचार विभाग के तीसरे सेमेस्टर के वाइवा के बिना ही विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाने का संज्ञान लेकर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। अब यह वाइवा चार जुलाई को होगा।
विज्ञापन

सीबीएलयू प्रशासन ने छह जून को मीडिया एवं जनसंचार विभाग के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षाफल में विद्यार्थियों को बिना वाइवा लिए गैर हाजिर दिखा दिया था। इससे 20 विद्यार्थियों को इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा। इन विद्यार्थियों को सीबीएलयू प्रशासन की लापरवाही की वजह से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और परीक्षा दिए बिना ही अनुपस्थित दर्शाने के बाद इनके परिणाम पर भी असंतोष जताया गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 26 जून के अंक में बिना वाइवा लिए परीक्षा में अनुपस्थित दिखाए विद्यार्थी शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीबीएलयू प्रशासन ने इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेकर मीडिया एवं जनसंचार विभाग के प्रोफेसर को ईमेल जारी कर जवाब तलब किया था। इसी मामले में अब सीबीएलयू प्रशासन के परीक्षा नियंत्रक की तरफ से वाइवा का शेड्यूल जारी हुआ है। इसके मुताबिक मीडिया एवं जनसंचार विभाग के तीसरे सेमेस्टर का वाइवा अब चार जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले क्यों नहीं हुआ था वाइवा

मीडिया एवं जनसंचार विभाग के तीसरे सेमेस्टर के विषय क्षेत्र परियोजना का वाइवा न होने का कारण यह था कि परीक्षा केंद्र की तरफ से दो बार वाइवा करवाने की तारीख दी गई थी। इसके लिए विभाग की कोऑर्डिनेटर उमा शाह ने परीक्षक को बुलाया था, लेकिन परीक्षक नहीं आया। कोऑर्डिनेटर उमा ने इसकी जानकारी समय से नहीं दी।
इसकी वजह से बिना बिना वाइवा के ही परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम में विद्यार्थियों को गैरहाजिर दिखाया गया। इससे प्रभावित 20 विद्यार्थियों ने सीबीएलयू प्रशासन के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन उसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया था। जब इस मामले को अमर उजाला ने उजागर किया तो सीबीएलयू प्रशासन ने वाइवा का शेड्यूल जारी किया।



मामला हमारी जानकारी में आते ही विद्यार्थियाें के हित में हमने इस मामले पर तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी थी। अब संबंधित विद्यार्थियाें के वाइवा चार जुलाई को लिए जाएंगे। इसका परिणाम भी दोबारा घोषित होगा। - डॉ. रितु सिंह, रजिस्ट्रार, सीबीएलयू, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed