{"_id":"759333ca4f76d81dc3aa57d36c4b8dfb","slug":"viral-videos-of-the-abuse-asi-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल हुआ अपशब्द कहने का वीडियो, ईएएसआई सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल हुआ अपशब्द कहने का वीडियो, ईएएसआई सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन
वाहन चालान के दौरान दो युवकों को अपशब्द कहते एक पुलिस कर्मी का वीडियो
वायरल हो गया। वीडियो यू-ट्यूब के अलावा वाट्सअप पर वायरल होने के बाद यह
मामला सीएम विंडो पहुंच गया। इसके बाद एसपी हरकत में आईं और पुलिस कर्मचारी
को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई।
मामला 13 जनवरी का है। दादरी गेट पुलिस राइडर टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए। पुलिस का कहना है कि तीन युवक थे जबकि युवकों ने दो होने की शिकायत की। इसी दौरान चालान काटने को लेकर पुलिस कर्मचारी व युवकों की आपसी कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान पुलिस कर्मी ने युवक को अपशब्द भी कहे और चालान कर दिया। इस सारे मामले की बाइक सवार एक युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बना ली। बाद में युवकों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की। किसी ने यह वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने तुरंत प्रभाव से ईएएसआई राजकुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इस मामले की जांच की जिम्मेवारी डीएसपी सिटी विजय देशवाल को सौंपी।
पावर का मिसयूज मत करो
वीडियो में पुलिस कर्मी युवक को अपशब्द बोलता है। इसके बाद युवक कहता है कि पावर का मिस यूज मत करो। जवाब में पुलिस कर्मी बोलता है कि पावर मिली है तो करांगे। इस व्यवहार के कारण ही पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया गया है।
वर्जन::::
वाहनों की जांच के दौरान पुलिस कर्मी द्वारा अपशब्द कहने का मामला आया है। वीडियो जो दिखाई जा रही है, लग रहा है उससे छेड़छाड़ की गई है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने ईएएसआई राजकुमार को सस्पेंड कर दिया है।
विजय देशवाल, डीएसपी