Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villages will keep pace with cities on the path of development.

Bhiwani News: विकास पथ पर शहरों संग कदमताल करेंगे गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villages will keep pace with cities on the path of development.
गांव बापोड़ा में निर्माणाधीन मल शोधन संयंत्र
भिवानी। महाग्राम योजना के तहत जिले के 16 गांवों में शहरों की तरह सीवर और पेयजल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। धनाना और बापोड़ा में काम तेजी से चल रहा है जबकि चांग, देवसर, दिनोद और कलिंगा सहित अन्य में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। धनाना में 54 करोड़ और बापोड़ में 30 करोड़ की लागत से पेयजल लाइनों का सुदृढ़ीकरण करने के साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महाग्राम योजना में उन गांवों को चयनित किया जाता है जिनकी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 20 हजार से अधिक है। चयनित गांवों में सीवरेज सिस्टम विकसित करने के लिए ग्राम पंचायतों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सात से दस एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। धनाना में फिलहाल 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। करीब एक साल पहले गांव में जलघर के विस्तार और सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। परियोजना को पूरा होने में अभी करीब एक साल और लगेगा।
विज्ञापन

महाग्राम योजना में चयनित गांव: खरक, धनाना, तिगड़ाना, कलिंगा, देवसर, बलियाली, कैरू, तोशाम, बापोड़ा, बहल, दिनोद, चांग, बड़सी जाटान, बड़वा, खानक और बामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापोड़ा में दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम
बापोड़ा में 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पूरे गांव में 46 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। जलघर में नया टैंक और क्लियर वाटर टैंक बनाने के साथ दो नए बूस्टिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं। दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन और तीन एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनकर तैयार है। गांव में 42 किलोमीटर लंबी नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है। पहले से बने दो बूस्टिंग स्टेशनों की रीमॉडलिंग भी की गई है। दिसंबर तक शेष काम पूरा हो जाएगा। कनिष्ठ अभियंता बृजेश जावला ने बताया कि देवसर और दिनोद के एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजे जा चुके हैं। दिनोद के एस्टीमेट पर मुख्यालय ने आपत्तियां लगाई हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है। देवसर में ग्राम पंचायत की ओर से कुछ समय पहले ही भूमि उपलब्ध कराए जाने के कारण योजना अभी प्रारंभिक चरण में है। चांग में टेंडर खुल चुके हैं और दिसंबर में सीवर व पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है।

-------
जिले के 16 गांवों को महाग्राम योजना में शामिल किया है। बापोड़ा और धनाना गांव में काम चल रहा है। चांग, दिनोद, देवसर, कलिंगा, खरक कलां सहित अन्य गांवों में टेंडर प्रक्रिया चल रही है जो दिसंबर के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन गांवों में पेयजल व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी वहीं सीवर लाइनों के जरिए पानी की निकासी और निस्तारण भी संभव होगा। - सुनील कुमार रंगा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed