Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government officials themselves are carving out colonies under the Deendayal scheme: Chautala

दीनदयाल योजना के तहत सरकार के लोग ही काट रहे कॉलोनियां : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government officials themselves are carving out colonies under the Deendayal scheme: Chautala
परशुराम धर्मशाला में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में मौजूद विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य पार्टी कार्
भिवानी। दीनदयाल योजना के तहत प्रदेश में सरकार के ही लोग कॉलोनियां काट रहे हैं और शहरी विकास ठप पड़ा है। यह आरोप रानियां से इनेलो विधायक चौधरी अर्जुन सिंह चौटाला ने मंगलवार को भिवानी में आयोजित जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में लगाया।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की युवा इकाई की ओर से महम रोड स्थित बड़ चौक की परशुराम धर्मशाला में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधायक चौधरी अर्जुन सिंह चौटाला और इनेलो के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष संदीप घणघस ने की।
विज्ञापन

संदीप घणघस ने कहा कि जिले का युवा रोजगार, शिक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित है। इनेलो इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। सम्मेलन के माध्यम से युवा इनेलो ने प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संदेश दिया। विधायक चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में न सबका साथ है और न सबका विकास। सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा अपने चहेतों की जमीनें लाखों-करोड़ों रुपये में अधिग्रहीत करने पर खर्च हो रहा है, जबकि आम जनता के हिस्से सिर्फ कर्ज आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि प्रदेश में रोज हत्याएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच संघर्ष करके चुने गए मुख्यमंत्री और नियुक्त किए गए मुख्यमंत्री में बड़ा अंतर होता है। जो मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर संघर्ष करके नहीं बना, वह आम लोगों की समस्याएं नहीं समझ सकता।

प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों के नाम रेड डायरी में दर्ज करने से पहले सरकार को नदियों को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियों और गुरुग्राम में नियमों के बिना चल रही बड़ी निर्माण साइटों पर पाबंदी लगानी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एवं जिला प्रभारी विजय पचगांवा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौरा, डॉ. वासुदेव शर्मा, तोशाम युवा हल्का अध्यक्ष सोनू दुहन और बवानीखेड़ा युवा हल्का अध्यक्ष साहिल सनसनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed