{"_id":"697502eb92adf609fe08602a","slug":"villagers-will-get-125-days-of-employment-from-vbji-ramji-shruti-chaudhary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145886-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीबी जी राम जी से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार: श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीबी जी राम जी से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार: श्रुति चौधरी
Sat, 24 Jan 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
गांव ढाणी माहू में लोगों को संबोधित करतीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ।
तोशाम। महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई और जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनरेगा की समीक्षा कर अमलीजामा पहनाई गई वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खुलेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीणों को आजीविका मिशन के अंतर्गत 125 दिन का रोजगार मिलेगा जिसकी दैनिक दर 400 रुपये होगी और मजदूर को 15 दिन के भीतर मजदूरी दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को गांव ढाणी माहू और बजीना में लोगों को संबोधित कर योजना के तहत नहर, सड़क, जोहड़, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, नाले, खेत और खलियानों के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने गांव गोलागढ़ में वीरेंद्र की माता राजकौर के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम प्रदीप अहलावत, एसई दिनेश राठी, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, ठाकुर अमर सिंह हालुवास, दिलबाग निमड़ी मौजूद थे।