फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers said - Bamla's water tank has become a poisonous crisis, there are no filters in the tank, and the tank is full of dirt

Bhiwani News: ग्रामीण बोले- बामला का जलघर बना जहरीला संकट, जलघर में नहीं हैं फिल्टर, गंदगी से भरे टैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers said - Bamla's water tank has become a poisonous crisis, there are no filters in the tank, and the tank is full of dirt
​भिवानी के गांव बामला के जलघर टैंक में जमा गंदगी। जागरूक पाठक
भिवानी। गांव बामला के जलघर में पानी जहर बनकर बह रहा है और ग्रामीण पिछले करीब एक दशक से इस दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं। जलघर की दयनीय स्थिति और प्रशासनिक अनदेखी के कारण गांव में खुजली, त्वचा एलर्जी और अन्य गंभीर बीमारियां फैलने लगी हैं। वेटरन संगठन भिवानी के प्रधान सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल ने ये आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के जलघर में कुल सात टैंक हैं जिनमें से पिछले 10 वर्षों से एक बूंद भी पानी नहीं आया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि जलघर में कोई फिल्टर सिस्टम मौजूद नहीं है,जिससे पानी को साफ करने का कोई साधन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की भारी कमी के कारण हाल ही में बारिश के पानी में भरे दूषित और रासायनिक युक्त पानी को जलघर के दो टैंकों में डाला गया जो अत्यंत हानिकारक है और गांव में सप्लाई किया जा रहा है। इसी दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में खुजली, स्किन एलर्जी और अन्य बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जलघर में एक अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी मौजूद है जिसमें पानी भरा हुआ है लेकिन ढक्कन नहीं होने के कारण टैंक खुला रहता है और पक्षियों ने इसमें बसेरा बना लिया है। ग्रेवाल ने कहा कि इस गंभीर पेयजल संकट और दूषित जल सप्लाई की समस्या से सांसद को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed