{"_id":"65e0b8e5a432b204350fd86e","slug":"villagers-present-in-rishabhs-hobby-meeting-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-113952-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जमालपुर में ऋषभ की हुई श्रद्धांजलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जमालपुर में ऋषभ की हुई श्रद्धांजलि सभा
Thu, 29 Feb 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर की यादव धर्मशाला में वीरवार को जमालपुर और आस-पड़ोस के गांवों के ग्रामीणों व किसान संगठनों ने मृतक ऋषभ को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा में आए जनसमूह से आपराधिक किस्म के लोगों से दूर रहने और अपने बच्चों की सुरक्षा करने की भावपूर्ण अपील की। लोगों ने 14 वर्षीय ऋषभ की निर्मम हत्या का कड़े शब्दों में निंदा की और इस घटना को समाज और परिवार व भाई-चारे के लिए क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में ऐसे जघन्य अपराध माफ नहीं किए जा सकते।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों में हत्याकांड के प्रति गहरी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने एसडीएम के आश्वासन के सात दिन पुरा होने पर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया और गांव के लोगों की एक कमेटी बनाई गई जो मामले में सीआईए सहित पुलिस प्रशासन से अपडेट लेगी और इसके बाद कमेटी अपना निर्णय लेगी। गौरतलब है कि बीती 21 फरवरी को परिवार के ही चचेरे भाई हरिओम ने 14 वर्षीय मासूम की गला घोट हत्या कर दी थी और शव को अपने सरसों के खेत के बीचोंबीच गड्ढा खोद दबा दिया था। परिजनों की शिकायत पर बच्चे की खोजबीन के दौरान पुलिस को आरोपी पर शक होने पर उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सच उगल दिया। वहीं आरोपी पुलिस को गुमराह कर रात भर इधर-उधर भी घुमाता रहा था। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक ऋषभ के पिता की शिकायत पर आरोपी हरिओम के चाचा, भाई और माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों सहित ग्रामीण हांसी तोशाम रोड को जाम कर शव को गाड़ी में रख 23 घंटे धरने पर बैठे रहे थे। 23 फरवरी की शाम मौके पर पहुंचे एसडीएम भिवानी के आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था।