फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers in Devorala village were enraged when officials suddenly came to auction and sent them back empty-handed.

Bhiwani News: देवराला गांव में अचानक बोली लगाने पर भड़के ग्रामीण, अधिकारियों को लौटाया खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Devorala village were enraged when officials suddenly came to auction and sent them back empty-handed.
​भिवानी गांव देवराला में बोली लगाने पहुंचे बीडीपीओ व ग्रामीणों के बीच बातचीत। संवाद
गुलशन कुमार
विज्ञापन


कैरू। गांव देवराला में सोमवार को अचानक पंचायत भूमि की बोली लगाने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बिना समुचित सूचना और तैयारी के आई टीम को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाकर वापस भेज दिया।
एडीसी कार्यालय से 12 जून को कैरू खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय को बोली लगाने के निर्देश भेजे गए थे। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बोली की सूचना गांव में समय पर नहीं दी गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे खंड कार्यालय से सरपंच को सूचना दी गई, जिन्होंने चौकीदार से मुनादी करवाई। गर्मी के मौसम में अधिकतर ग्रामीण आराम कर रहे थे और बहुतों को बोली की जानकारी नहीं मिल पाई। जो कुछ लोग पहुंचे, उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और बोली प्रक्रिया का विरोध किया।
विज्ञापन

ग्रामीण दलबीर, राजेंद्र पोटलिया, रविंद्र पोटलिया, प्रदीप, राजबीर उर्फ राजा, मनोज, सुनील, शिवलाल, गोलू शर्मा आदि ने कहा कि यदि सोमवार को बोली लगनी थी तो शनिवार और रविवार को गांव में मुनादी होनी चाहिए थी, ताकि किसान समय रहते रुपये का इंतजाम कर पाते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रद्द कराई बोली
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा पहले भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए गए थे, उसके बाद ही बोली की प्रक्रिया होनी थी। लेकिन बिना पूर्व तैयारी और सूचना के प्रशासन बोली कराने पहुंचा, जबकि कोई भी किसान बोली लगाने नहीं आया। इस पर ग्रामीणों ने मिलकर बोली रद्द करवाई और दो दिन पहले मुनादी कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने सरपंच की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

12 जून को एडीसी कार्यालय से बोली का पत्र आया था। सोमवार को देवराला गांव में बचे हुए प्लॉटों की बोली लगाई जानी थी। ग्रामीणों द्वारा बोली न लगाने पर प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब एडीसी कार्यालय से अगली तारीख ली जाएगी।
— विनोद सांगवान, बीडीपीओ, कैरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed