{"_id":"66f7256a2ced9e02d70887c4","slug":"villagers-forced-to-drink-contaminated-water-for-three-months-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123676-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन माह से दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन माह से दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
Sat, 28 Sep 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
गांव सिप्पर में स्थित जलघर में रोष पदर्शन करते क्षेत्रवासी।
बवानीखेड़ा। गांव सिप्पर में पिछले 3 माह से जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से घरों में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है। शुक्रवार को सैकडों की संख्या में ग्रामीण व युवा जलघर में पहुंचे तथा कर्मचारियों के खिलाफ दूषित पानी सप्लाई देने के विरोध में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
सिप्पर निवासी सरंपच ताराचन्द, पूर्व सरपंच हरनाम सिंह, राकेश, मांडिया, कमल पंच, मखन सिंह, विकी यादव, विक्रम, कृष्ण, अनिल व सोहन सहित अनेक ग्रामीणों ने घरों में बिना फिल्टर के दूषित पानी सप्लाई किए जाने पर जलघर में प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि पिछले 3 महिनों से विभाग बिना फिल्टर के सीधे गंदा पानी घरों में भेजा जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को गंदे पानी से होने वाली गंभीर बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता जयसिंह ने बताया कि उनको सरपंच की ओर से सूचना मिली थी कि घरों में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस बारे में जलघर के कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि गांव में साफ और स्वच्छ पानी की सप्लाई दी जाए। जलघर के फिल्टर की मोटर बार-बार जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।